भरमौर(चंबा)। भरमौर की चौविया पंचायत में फूड प्वाइजनिंग के मामले सामने आए हैं। इसमें एक बच्ची की मौत भी हो गई है। बच्ची की मौत को भी फूड प्वाइजनिंग से जोड़ा जा रहा है।
जानकारी के अनुसार चौविया पंचायत के पटौडी, नांगली बंदूला आदि गांव से बच्चे,महिला उल्टी, पेट दर्द शिकायत को लेकर भरमौर के सिविल अस्पताल में उनके परिजन लेकर आए। चार बच्चों का इलाज चल रहा है, जबकि दो लोग बाहर इलाज करवा रहे हैं।
वांशिता कुमारी पुत्री रविद्रं कुमार गांव पटौडी, जबकि अकृति, ज्वाला और आंचल पुत्र प्रकाश चंद्र का इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है। बंदूला के ज्योति पुत्री अशोक कुमार की रविवार को मौत हो गई है। इसकी मौत भी फूड प्वाइजनिंग से होने के क्यास लगाऐ जा रहे हैं। शनिवार को ज्योति का जन्मदिन था। एक या दो दिन पहले इसी गांव शादी भी थी । किन कारणों से फूड प्वाइजनिंग हुई है, इसका अभी पता नही चल पाया है ।
खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अंकित शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। कहा कि रविवार दोपहर को सिविल अस्पताल भरमौर चौविया पंचायत से छह लोग उल्टी ,पेट दर्द बीमारी को लेकर अस्पताल में आए है, जिनमें बच्चे और महिला थी। शुरुआती तौर पर यह फूड प्वाइजनिंग का मामला है। खंड चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि चौविया के लिए फूड प्वाइजनिंग की दवाई लेकर टीम भेजी गई है।