फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: ठंड बढ़ते ही चोर सक्रिय, टुटू से दस लाख की चोरी

Tue, 22 Nov 2022 11:40 AM IST
शिमला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

शहर में सर्दियों की छुट्टियों के दौरान लोग अपने मूल स्थानों पर चले जाते हैं।  स्कूल कॉलेज बंद होने से शहर की आधी से ज्यादा आबादी एक-दो माह के लिए गांवों की ओर पलायन कर जाती है। इससे खाली पड़े घर और आवासीय कॉलोनियां चोरों के निशाने पर आ जाती हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ठंड बढ़ते ही चोरों ने शहर में दस्तक दे दी है। न्यू टुटू में चोरों ने सेंधमारी कर एक घर से करीब 10 लाख की कीमत का सामान चोरी कर लिया। इसमें कीमती सामान के अलावा सोने के गहने भी शामिल हैं। शिकायतकर्ता धर्मपाल बिलासपुर जिले के घुमारवीं के रहने वाले हैं। वह यहां किराये के मकान में रहते हैं। बारह दिन से वह शहर से बाहर थे। मकान मालिक ने उन्हें फोन पर सूचित किया कि उनके कमरे का ताला टूटा हुआ है। कमरे में रखा सारा सामान बिखरा पड़ा था।

विज्ञापन


कमरे से सोने के गहने और अन्य सामान गायब था। शिमला शहर में सर्दियां शुरू होते ही चोरियों की वारदातें बढ़ जाती हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने थाना बालूगंज में मुकदमा दर्जकर तफ्तीश शुरू कर दी है। एसपी डॉ. मोनिका ने कहा कि शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्जकर छानबीन अमल में लाई जा रही है।

 चोरों के निशाने पर आ जाते हैं मकान
शहर में सर्दियों की छुट्टियों के दौरान लोग अपने मूल स्थानों पर चले जाते हैं। स्कूल कॉलेज बंद होने से शहर की आधी से ज्यादा आबादी एक-दो माह के लिए गांवों की ओर पलायन कर जाती है। इससे खाली पड़े घर और आवासीय कॉलोनियां चोरों के निशाने पर आ जाती हैं।
विज्ञापन


आभूषणों को बैंकों में रखें लोग
पुलिस की ओर से हर बार सर्दियों से पहले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। पुलिस ने हिदायत दी है कि लंबी छुट्टी पर जाने से पहले घरों की सुरक्षा का पूरा इंतजाम करें। नकदी और आभूषणों को बैंकों में रखें। आवासीय कालोनियों में सीसीटीवी लगवाएं और चौकीदार रखें। सभी थाना प्रभारी सुरक्षा-व्यवस्था को बनाए रखने और चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए रात की गश्त बढ़ाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें