फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालरोड, लोअर बाजार से कई क्विंटल लोहे की ग्रिल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, दुकानों के आगे निकास नालियों पर लगाई थीं यह ग्रिल
विज्ञापन

क्रॉसर
व्यापार मंडल ने पुलिस की गश्त पर उठाए सवाल
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर के कोर एरिया मालरोड और लोअर बाजार में नालियों के ऊपर लगी लोहे की ग्रिल और जालियां चोरी हो रही हैं। अब तक कई क्विंटल ग्रिल चोरी हो चुकी है। चोरी के कई वीडियो अब वायरल होने लगे हैं।
रविवार रात भी लोअर बाजार में पंसारी चौक के पास कई दुकानों के बाहर नालियों पर लगी लोहे की ग्रिल शातिरों ने गायब कर दीं। सुबह जब कारोबारी दुकान खोलने पहुंचे तो नालियां खुली देखकर हैरान रह गए। इसके बाद कारोबारियों ने शिमला व्यापार मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह को शिकायत दी। कहा कि बाजार में ज्यादातर नालियों से ग्रिल चोरी हो चुकी है। नालियां खुली होने से हादसे का खतरा भी बढ़ गया है।
विज्ञापन

दुकानों में एंट्री से पहले कारोबारियों और ग्राहकों को परेशानी हो रही है। शिमला व्यापार मंडल को कई कारोबारियों ने दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी की फुटेज दी है। इसमें कुछ युवक तड़के सुबह लोहे की ग्रिल चोरी करते देखे जा सकते हैं। शहर के बीचोंबीच हो रही चोरी की इन घटनाओं ने पुलिस की गश्त पर सवाल खड़े कर दिए हैं। व्यापार मंडल का कहना है कि बाजार के बीचोंबीच यदि ऐसी वारदातें होंगी तो बाकी शहर का क्या हाल होगा? अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और सीसीटीवी फुटेज के जरिये चोरों को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

सौंदर्यीकरण प्रोजेक्ट के
तहत लगाई थी ग्रिल
मालरोड के सौंदर्यीकरण प्रोजेक्ट के तहत नगर निगम ने नालियों के ऊपर लोहे की यह ग्रिल लगाईं थी। लेकिन अब ज्यादातर जगह से ग्रिल चोरी हो चुकी है। नालियों की सफाई में दिक्कत न हो, इसके लिए इसे सीमेंट से पक्का नहीं किया। इसी का फायदा उठाकर कुछ लोग इसकी चोरी कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें