फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

kullu Bus Accident: कुल्लू बस हादसे पर राष्ट्रपति कोविंद, पीएम मोदी और सीएम जयराम समेत इन नेताओं ने जताया शोक

Mon, 04 Jul 2022 09:14 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

कुल्लू हादसे पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत हिमाचल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत अन्य नेताओं ने शोक प्रकट किया है।
विज्ञापन
पीएम मोदी, राष्ट्रपति कोविंद व सीएम जयराम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में निजी बस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है। तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू  में भर्ती कराया गया है। हादसे पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत हिमाचल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत अन्य नेताओं ने शोक प्रकट किया है। पीएम मोदी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बस दुर्घटना हृदय विदारक है।

विज्ञापन


इस दुखद घड़ी में उनकी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। कहा कि स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश में बस दुर्घटना के कारण अपनी जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष अनुग्रह राशि को मंजूरी दी है। हादसे के घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कुल्लू बस दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है। और घायल शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

वहीं, केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बस दुर्घटना की दुर्भाग्यपूर्ण खबर के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ है।  हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने मृतकों की आत्मा की शांति और कुल्लू बस हादसे में घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बस हादसे पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि पूरा प्रशासन मौके पर है और बचाव कार्य में लगा है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कुल्लू बस हादसे पर शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन


 जानकारी के अनुसार, कुल्लू जिले के सैंज के शैंशर में एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। बस जांगला गांव से करीब 200 मीटर दूर सड़क से नीचे खाई में गिर गई। हादसे में 12 लोगों की मौत हुई है। इनमें से एक घायल ने अस्पताल में दम तोड़ा। मृतकों में एक छात्रा भी शामिल है। वहीं तीन लोग घायल हुए हैं। तहसीलदार सैंज हीरालाल ने इसकी पुष्टि की है। हादसा सोमवार की सुबह करीब 8:45 बजे हुआ। बस शैंशर से औट जा रही थी। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने बताया घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


दर्दनाक बस हादसे में केजरीवाल, सिसोदिया ने जताया दुख
 दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कुल्लू की सैंज घाटी स्थित शैंसर के पास हुई निजी बस दुर्घटना पर गहरा दुख प्रकट किया है। अरविंद केजरीवाल ने भगवान से मृतकों की आत्मा की शांति और परिजनों को इस दुख को सहन करने की प्रार्थना की है। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, हिमाचल आम आदमी पार्टी के सहप्रभारी संदीप पाठक और पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त किया है।

विस अध्यक्ष ने सड़क हादसे पर जताया शोक
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने सैंज घाटी में हुए सड़क हादसे पर शोक प्रकट किया है। परमार ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है। विधानसभा के उपाध्यक्ष डा. हंस राज तथा सचिव विधानसभा यशपाल शर्मा ने भी सड़क हादसे पर गहरा शोक प्रकट किया है। 
विज्ञापन









 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें