समिट्री गेट, फल मंडी, भट्टाकुफर, कमलानगर भी रहेगा संकट संवाद न्यूज एजेंसी शिमला। राजधानी शिमला के बैनमोर वार्ड में शुक्रवार को 11 केवी फीडर का मरम्मत कार्य किया जाएगा। इलेक्टि्रकल सब डिविजन छोटा शिमला के पुलिस कांप्लेक्स, होटल इस्टबोन, बैनमोर, मंत्रियों के आवास, रिचमाउंट, यूएस क्लब, आवासीय ब्लॉक यूएस क्लब, मालरोड और सीएम आउट हाउस में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अलावा स्टोक्स पैलेस, मच्छीवाली कोठी, क्रस्टन हॉल, वालटर्न इस्टेट, निगम क्वाटर, चार्ली विल्ला, रजत होटल और राहत होटल समेत आसपास के इलाकों में भी सुबह 10 से शाम 5 बजे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
यह जानकारी छोटा शिमला इलेक्टि्रकल सब डिविजन के सहायक इंजीनियर ने दी। वहीं भट्ठाकुफर समिट्री, फल मंडी फीडर की मरम्मत कार्य शुक्रवार को किया जाएगा। इस कारण समिट्री गेट, फल मंडी, भट्ठाकुफर, कमलानगर, ढींगूधार और आसपास के इलाकों में बिजली कट लगेगा। यह कट सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक रहेगा। इलेक्टि्रकल सब डिविजन ढली के सहायक अभियंता ने यह जानकारी दी है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया है कि मौसम के अनुकूल रहने पर ही यह कार्य किया जाएगा।