फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: धर्मपुर नलवाड़ मेले में होंगी पांच सांस्कृतिक संध्याए

विज्ञापन
धर्मपुर में नलवाड़ व देवता मेला की तैयारियों को लेकर अ​धिकारियों से चर्चा करते स्थानीय विधायक च
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। जिले के धर्मपुर में 4 से 9 अप्रैल तक नलवाड़ एवं देवता मेला मनाया जाएगा। इसके आयोजन को लेकर शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय धर्मपुर में बैठक आयोजित की। इसकी अध्यक्षता विधायक चंद्रशेखर ने की। बैठक में मेले के आयोजन के लिए विभिन्न उप समितियां गठित करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

निर्णय लिया कि मेले में मैराथन, वाॅलीबाल, कबड्डी, कुश्ती, बेबी-शो, डॉग-शो, रक्तदान शिविर, रस्साकशी, रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। स्थानीय लोगों के मनोरंजन के लिए पांच सांस्कृतिक संध्याएं आयोजित की जाएंगी। इसमें स्थानीय कलाकारों सहित इंडियन आइडल फेम और प्रदेश के नामी कलाकारों को आमंत्रित किया जाएगा। दिन के समय स्थानीय महिला मंडलों के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
सांस्कृतिक संध्याओं में भाग लेने वाले कलाकारों के 24-25 मार्च को धर्मपुर में ऑडिशन लिए जाएंगे। मेले में विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियां और स्वयं सहायता समूहों की ओर से तैयार किए उत्पादों के स्टाल भी लगाने का निर्णय लिया गया। बैठक में निर्णय कि सांस्कृतिक संध्याओं के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के आने जाने के लिए बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। मेले में क्षेत्र के विभिन्न देवी-देवताओं को आमंत्रित किए जाने का भी निर्णय लिया। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों, विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्य आदि मौजूद रहे। संवाद

धर्मपुर में नलवाड़ व देवता मेला की तैयारियों को लेकर अधिकारियों से चर्चा करते स्थानीय विधायक च

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें