फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता हटने पर हिमाचल में होगा बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

Sun, 26 May 2019 10:46 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

11 मार्च से लगी आदर्श आचार संहिता के 27 मई को हटते ही हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हो सकता है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भले ही अगले पांच दिन दिल्ली में रहेंगे, लेकिन उन्होंने प्रदेश के प्रशासनिक और पुलिस के अधिकारियों की नवीनतम सिविल लिस्ट दिल्ली तलब कर ली है।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि उनके दिल्ली दौरे के दौरान ही जिलों में तैनात कई डीसी व एसपी के अलावा शासन में बैठे कई अधिकारियों के तबादले हो सकते हैं। सूत्रों की मानें तो चुनाव के दौरान विवादों में फंसने वालों को हटाने के अलावा बेहतर कार्य करने वाले अफसरों को बड़े जिलों में तैनाती दी जा सकती है।

इसके अलावा पुलिस में भी कुछ अफसरों के जिलों में बदलाव हो सकता है। वहीं, शासन में बैठे कुछ अधिकारियों के गैर जिम्मेदाराना रवैये और मनमर्जी के दौरे के मद्देनजर उनके पर भी कतरे जा सकते हैं।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री चुनाव के बाद नए कलेवर में नजर आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि इस बदलाव को आने वाले समय में होने वाले उपचुनाव और उसके बाद 2022 के विधानसभा चुनाव की अभी से तैयारी करने की सोच के साथ किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें