कोरोना काल में हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनाव के लिए सरकार एसओपी तैयार कर रही है। चुनाव के समय वोटिंग के दौरान पोलिंग बूथ सैनिटाइज होंगे। तय किया जाएगा कि बूथ पर एक समय में वोटिंग करने कितने लोग एक साथ आ सकते हैं। सुरक्षा के चलते वोट डालने का समय थोड़ा बढ़ सकता है। अगर किसी गांव में कोई कोविड पॉजिटिव है तो उसके लिए अलग से वोटिंग का प्रावधान होगा। लोगों की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिहाज से जो भी खर्च होगा उसे प्रदेश सरकार उठाएगी।