फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baddi Factory Fire: फैक्टरी से बाहर निकलने के लिए नहीं था कोई आपात दरवाजा, प्रारंभिक जांच में खुलासा

Sun, 04 Feb 2024 11:35 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बरोटीवाला (सोलन)

सार

 प्रारंभिक जांच में पाया गया कि फैक्टरी संचालकों ने बाहर निकलने के लिए कोई आपातकालीन रास्ता नहीं बनाया था। 
विज्ञापन
बद्दी अग्निकांड - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परफ्यूम फैक्टरी में सुरक्षा प्रबंधों को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि फैक्टरी संचालकों ने बाहर निकलने के लिए कोई आपातकालीन रास्ता नहीं बनाया था। ऐसे में बीते दिन दोपहर को जब आग लगी तो महिलाओं में भगदड़ मच गई। पहली दो मंजिलों में कामगार जैसे-तैसे निकल गए लेकिन ऊपरी मंजिल से निकल नहीं पाए। अगर आपातकालीन दरवाजा होता तो कामगारों को छत से नहीं कूदना पड़ता। इस कारण ज्यादा कामगारों की कई हड्डियां टूट गई हैं। एक महिला की जान भी इसी कारण गई। छत से छलांग लगाने के बाद वह बुरी तरह से घायल हो गई थी। यही नहीं, प्लांट में जो स्टोर बनाया हुआ था, उसमें भी आवश्यकता से ज्यादा केमिकल रखा हुआ था।

विज्ञापन


स्टोर में आग लगने के बाद उसे बुझाने के लिए कंपनी के पास पर्याप्त संसाधन नहीं थे। इसके लिए कंपनी के प्लांट हेड और संचालक जिम्मेदार बताए जा रहे हैं। उधर, बताया जा रहा है कि फैक्टरी में ज्यादातर महिलाएं ही थीं। इन्हें पैकिंग के काम में लगाया हुआ था। प्रशिक्षित कामगार न होने से प्लांट में शुरुआत में लगी आग कामगार नहीं बुझा पाए। महिलाएं डर गईं और भागने लगीं। अगर प्रशिक्षित कामगार होते तो वे शुरुआत में भी आग पर खुद ही काबू पा सकते थे। डीएसपी खजाना राम ने बताया कि पुलिस ने कंपनी के संचालक व प्लांट हेड के खिलाफ धारा 385, 336, 337, 285 व 304 के तहत मामला दर्ज किया है। प्लांट हेड को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें