फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सीपुर मेले में उमड़ा उत्साह

विज्ञापन
मेले में ​​​खिल​खिलाई नन्ही छात्राएंशिमला में मशोबरा के समीप सिपुर मेले में सांस्कृति कार्यक्
विज्ञापन
झूले, कबड्डी, वॉलीबाल आकर्षण के मुख्य केंद्र
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सीपुर (शिमला)। दो दिवसीय जिला स्तरीय सीपुर मेले का बुधवार को आगाज हुआ। मशोबरा से करीब तीन किलोमीटर दूर सीपुर मेले की रौनक देखते ही बन रही थी। देव संस्कृति का द्योतक मेला प्राचीन है।
देवदार के घने जंगल के बीच भरी दोपहरी में हवा के ठंडे झोंके प्रतियोगिता में भाग ले रहे खिलाड़ियों में जोश भर रहे थे। एक तरफ वॉलीबाल तो दूसरी ओर कबड्डी प्रतियोगिता ने दर्शकों के बीच रोमांच पैदा किया। सुबह ग्यारह बजे से ही मेला मैदान में लोगों का आना शुरू हो गए। यहां कुछ स्वयंसेवी संस्थाओं ने भी स्टाॅल लगाए हैं।
विज्ञापन

लोगों ने जलेबी, पकौड़े और रंग-बिरंगी देहाती मिठाई के अलावा समोसे, छोले, टिक्की के स्टॉल में इनका आनंद लिया। मेले में आए छोटे बच्चे अपने मां-बाप से आईस्क्रीम और कुल्फी खाने की जिद्द करते रहे। युवाओं ने झूले में बैठकर ठंडी हवा का मजा लिया। जिला स्तरीय मेले में उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करनी थी लेकिन अचानक मंच से मुख्यअतिथि के तौर पर अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा के नाम की घोषणा हो गई। कुछ देर बाद शिमला ग्रामीण के एसडीएम मंजीत शर्मा पहुंचे। पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह मेले के समापन समारोह में भाग लेंगे। वे खेल प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित भी करेंगे।
मेले में फास्ट फूड का कब्जा
मेले में रंग-बिरंगी मिठाइयां, जलेबी, समोसे, छोले की दुकानें सजी हैं। मिठाइयों के स्टाल की जगह कुलचा, मोमोज, बर्गर, चाऊमीन के स्टालो पर युवाओं की संख्या ज्यादा देखी गई। इससे मिठाई विक्रेताओं के चेहरों पर मायूसी देखी गई।
विज्ञापन

मेला स्थल पर अस्थायी कूड़ा दान
मेला आयोजकों ने मंच से बार-बार अस्थायी कारोबारियों और लोगों से अपील की कि खुले में कचरा न फेंकें। यह देव स्थल है। इसे साफ-सुथरा रखना सबकी जिम्मेदारी है। सभी जगह अस्थायी कूड़ा दान लगा रखे हैं। उसमें ही कचरा डालें ताकि आयोजन खत्म होने के बाद कूड़े कचरे का सही से निष्पादन किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें