फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सीएम के निर्देश के बाद कुत्तों की नसबंदी के लिए भेजे दो विशेषज्ञ डॉक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
दो माह पहले हुआ डॉ. राहुल नेगी का तबादला रद्द, अब फिर निगम में देंगे सेवाएं
विज्ञापन

पशुपालन विभाग से एक और डॉक्टर की हफ्ते में दो दिन कुत्तों की नसबंदी के लिए हुई तैनाती
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में लावारिस कुत्तों का आतंक कम करने के लिए पशुपालन विभाग ने दो विशेषज्ञ डॉक्टरों की नगर निगम में तैनाती कर दी है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के सख्त दिशा निर्देशों के बाद इन डॉक्टरों को कुत्तों की नसबंदी के लिए तैनात किया है।
इनमें दो माह पहले ही नगर निगम से ट्रांसफर किए डॉ. राहुल नेगी भी शामिल हैं। सरकार के निर्देश पर इनका तबादला रद्द करते हुए विभाग ने इन्हें वापस नगर निगम भेज दिया है। वे डॉग सेंटर के प्रभारी के अलावा वेटनरी पब्लिक हेल्थ ऑफिसर का कार्यभार भी देखेंगे। इनके अलावा एक अन्य डॉक्टर की हफ्ते में में दो दिन नगर निगम में तैनाती की है। यह डॉक्टर दो दिन कुत्तों की नसबंदी के लिए उपलब्ध रहेंगे। दोनों को अगले एक-दो दिन के भीतर कार्यभार संभालने को कहा गया है।
विज्ञापन

अभी नगर निगम ने निजी संस्था के जरिये ही शहर में कुत्तों की नसबंदी का काम शुरू किया था। अब पशुपालन विभाग से दो और डॉक्टर मिलने पर व्यापक स्तर पर यह अभियान चलाया जाएगा। नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि पशुपालन विभाग को मुख्यमंत्री ने इस बारे में निर्देश जारी किए थे। अब विभाग ने दो डॉक्टरों को इस काम के लिए भेजा है। दो माह के भीतर सभी 34 वार्डाें में घूम रहे लावारिस कुत्तों की नसबंदी का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन


नगर निगम ने 14 और कुत्ते पकड़े
नगर निगम की टीम ने अभियान के दूसरे दिन बुधवार को शहरभर से 14 लावारिस कुत्तों को पकड़ा है। इनमें पांच की नसबंदी कर दी गई है। बाकी नौ की वीरवार को होगी। पहले दिन मंगलवार को 12 कुत्तों की नसबंदी की गई थी। नगर निगम के अनुसार नसबंदी के बाद इन कुत्तों को कुछ दिन के लिए निगरानी में रखा जाता है। टुटू, जतोग और चक्कर से कुत्तों को पकड़ा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें