फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में हो सकता है प्रशासनिक फेरबदल, पढ़ें पूरा मामला

Sat, 06 Nov 2021 01:36 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

आठ नवंबर को मंत्रिमंडल की बैठक होनी है। इसके बाद प्रशासनिक फेरबदल होने की संभावना है। सरकार के कार्मिक विभाग के एचओडी के साथ इस बारे में बैठक हो चुकी है। 
विज्ञापन
हिमाचल सरकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल में प्रशासनिक फेरबदल होना तय है। आठ नवंबर को मंत्रिमंडल की बैठक होनी है। इसके बाद प्रशासनिक फेरबदल होने की संभावना है। सरकार के कार्मिक विभाग के एचओडी के साथ इस बारे में बैठक हो चुकी है। दरअसल हिमाचल के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारी मनोज कुमार और जीके श्रीवास्तव सेवानिवृत्त हो गई हैं, जबकि वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आरडी नजीम, ए सिघमार और भरत खेड़ा की भी हिमाचल वापसी होनी है। यह प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली गए हैं। दूसरे, उपचुनाव खत्म हो गए हैं, इस कारण भी अधिकारियों के विभागों को बदलने की संभावना है। 

विज्ञापन


आईएएस अधिकारी आरडी नजीम वर्ष 2014 से प्रतिनियुक्ति पर गए हैं। प्रतिनियुक्ति का कार्यकाल पूरा होने के कारण वह दो महीने की छुट्टी पर चले गए थे। इसी तरह भरत खेड़ा भी वर्ष 2014 से प्रतिनियुक्ति पर हैं। उन्होंने भी दो महीने छु्ट्टी के लिए आवेदन किया था। ए सिघमार भी छुट्टी पर चल रहे हैं। अब उनकी छुट्टियां खत्म हो गई हैं। उल्लेखनीय है कि हिमाचल से दिल्ली प्रतिनियुक्ति पर जाने के बाद अधिकारी वापस नहीं आना चाहते हैं। समय पूरा होने के बाद छुट्टियों के लिए आवेदन किया जाता है। बताया जा रहा है कि अब इनकी वापसी हो रही है। दूसरे, सचिवालय में तैनात एक अफसर के पास पांच से छह विभाग दिए गए हैं। हाल ही में सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों का अतिरिक्त कार्यभार भी अन्य अफसरों को दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें