फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सरकारी इमारतों में सुरक्षा मानकों के पुख्ता नहीं प्रबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जिला मंडी की अधिकांश प्रशासनिक कार्यालयों की बहुमंजिला इमारतों में सुरक्षा के पुख्ता मानक अधूरे हैं। जिला मुख्यालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में बम रखने की धमकी की ई-मेल के बाद अब मंडी जिले के विभिन्न सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठना शुरू हो गए हैं। मिनी सचिवालय जोगिंद्रनगर में हर रोज विभिन्न विभागों के कार्यालयों में अपने कामकाज के लिए पहुंच रहे लोगों की जांच के लिए मेटल डिटेक्टर तक की सुविधा नहीं है।
विज्ञापन

जांच पड़ताल के लिए भी कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं की गई है। सीसीटीवी कैमरों के भी प्रबंध अधूरे हैं। एसडीएम जोगिंद्रनगर मनीश चौधरी का कहना है कि सुरक्षा मानकों को लेकर किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जा रही है। मिनी सचिवालय समेत अन्य कार्यालयों के अधिकारियों को भी आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर सुरक्षा के प्रबंधों को और भी पुख्ता किया जाएगा।
.....

मंडी-कांगड़ा सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां चौकस
मंडी-कांगड़ा सीमा पर भी हाई अलर्ट घोषित कर सुरक्षा एजेंसियों ने सतर्कता बढ़ा दी है। दोनों जिलों की पुलिस संदिग्ध वाहनों की तलाशी के साथ बाहरी राज्य के लोगों के दस्तावेज भी खंगाल रही है। पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा के मुताबिक मंडी जिले में पुलिस व्यवस्था सुदृढ़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें