फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ वर्ष पुराने संस्थान को खत्म करने की है साजिश : भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
केएनएच में प्रदर्शन कर सरकार पर साधा निशाना
विज्ञापन

बोले, जब तक निर्णय वापस नहीं होगा जारी रहेंगे प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। कमला नेहरू मातृ एवं शिशु अस्पताल से गायनी विभाग को शिफ्ट करने के विरोध में वीरवार को भाजपा ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के इस फैसले का विरोध जताते हुए जमकर नारेबाजी की। भाजपा ने चेताया कि जब तक सरकार अपने फैसलों को नहीं पलटेगी धरना प्रदर्शन जारी रहेंगे।
प्रदर्शन की अगुवाई भाजपा के जिलाध्यक्ष केशव चौहान ने की। उन्होंने चेताया कि प्रदेश सरकार समय रहते इस फैसले को वापस लें। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के साथ कोई भी अत्याचार या अन्याय होगा तो पार्टी सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी। प्रदेश सरकार के इस फैसले से सौ साल पुराने संस्थान को खत्म करने की साजिश रची जा रही है। इससे प्रदेशभर से केएनएच उपचार के लिए आने वाले महिलाओं को आईजीएमसी में धक्के खाने पड़ रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज ने भी सरकार की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान उठाते हुए कहा कि वर्षों पुराने शिमला शहर के अस्पतालों के साथ अन्याय करके सरकार प्रदेश की जनता को परेशानी में डाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में उन्होंने मंत्री रहते हुए आईजीएमसी में करोड़ों रुपये का नया ओपीडी भवन बनवाया था। करोड़ों रुपये की पार्किंग की योजनाओं का भी काम शुरू करवाया। इसके अलावा सर्कुलर मार्ग को चौड़ा करने का महत्वपूर्ण काम किया जिससे की शहर की लाखों की आबादी को फायदा पहुंचा। इसके अलावा 1312 हजार करोड़ की नई पेयजल योजना को शुरू करवाई गई। इससे शिमला शहर की जनता को आज लाभ 24 घंटे पानी की सुविधा का लाभ मिलना शुरू हो गया है लेकिन कांग्रेस सरकार अब उसको भी बर्बाद करने पर तुली है। भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस सरकार जबसे सत्ता में आई है तबसे लेकर अभी तक प्रदेश के बड़े स्वास्थ्य संस्थानों की व्यवस्था को बिगाड़कर मनमानी पर उतारू है। सरकार केएनएच महिला स्वास्थ्य संस्थान से भी छेड़छाड़ कर रही है। यहां जो टेस्ट 30 रुपये में होते थे वह अब 100 रुपये में हो रहे हैं। स्पेशल वार्ड क किराया 1200 से बढ़ाकर 2500 रुपये कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें