शिमला। पीएम श्री राजकीय प्राथमिक स्कूल पोर्टमोर में वीरवार को छात्र परिषद (स्टूडेंट काउंसिल) का गठन किया गया। कार्यक्रम में उप-शिक्षा निदेशक प्रारंभिक शिक्षा निशा भलूनी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। स्कूल के मुख्य शिक्षक लोकेंद्र नेगी ने बताया कि छात्र परिषद में कक्षा पांचवीं (ए) के छात्र ईशान को हेड बॉय और कक्षा पांचवीं की छात्रा वारुणी को हेडगर्ल चुना गया। इसके साथ ही विद्यालय के चारों सदनों के कप्तान और उप कप्तान चुने गए। पोर्टमोर स्कूल की कार्यकारी प्रधानाचार्य रक्षा जमवाल ने बतौर वशिष्ट अतिथि शिरकत की। विद्यालय के केंद्र मुख्य शिक्षक लोकेंद्र नेगी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। संवाद