फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: युवाओं और बुजुर्गाें ने एकसाथ डाली नाटी, साझा किए अनुभव

विज्ञापन
विज्ञापन
जांगला स्कूल में बंधन पर कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

वरिष्ठ नागरिकों ने स्कूली छात्रों के साथ साझा किए अनुभव
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जांगला में अंतर पीढ़ीगत बंधन को लेकर शनिवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय शिमला ने आयोजित करवाया। इस दौरान स्कूली छात्रों ने विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किए और बुजुर्ग-युवाओं ने एक संयुक्त नाटी का भी आनंद लिया। कार्यक्रम में लगभग 200 वरिष्ठ नागरिकों, युवाओं और महिलाओं ने भाग लिया। इस मौके पर बुजुर्ग लोगों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया। इसमें शुगर, बीपी आदि के टेस्ट भी मौके पर किए।

कार्यक्रम में ग्राम नदला के बुजुर्ग निवासी राम सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम में सर्वप्रथम युवाओं ने वरिष्ठ नागरिकों का मालाओं के साथ स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया गया। इस उपलक्ष्य पर प्रधान प्रताप शर्मा, जवाहरलाल शर्मा ने अंतर पीढ़ीगत संबंधों को लेकर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में छात्रों ने वरिष्ठ नागरिकों के साथ विभिन्न मुद्दों पर संवाद भी किया। इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों ने विद्यार्थियों के साथ अपने जीवन अनुभव साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा जिला कल्याण अधिकारी शिमला कपिल शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अंतर पीढ़ीगत बंधन के टूटने के कारणों और उसके समाधान पर विस्तार से प्रकाश डाला। सभी वरिष्ठ नागरिकों ने म्यूजिकल चेयर खेल का आनंद लिया। प्रधानाचार्य परमदेव शर्मा और तहसील कल्याण अधिकारी रोहड़ू ने सभी वरिष्ठ नागरिकों का इस कार्यक्रम में आने के लिए धन्यवाद किया। वहीं वरिष्ठ नागरिकों ने भी प्रशासन के इस तरह के कार्यक्रमों की सराहना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें