फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: घरेच स्कूल में जलसंकट खत्म पानी के लिए नहीं भटकेंगे बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल में कई दिन से बंद थी पानी की आपूर्ति
वर्तमान में स्कूल में 55 से ज्यादा बच्चे कर रहे हैं पढ़ाई संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के शिक्षा खंड मशोबरा के तहत आने वाले राजकीय उच्च विद्यालय घरेच में पेयजल संकट खत्म हो गया है। विद्यालय में पानी की आपूर्ति शुरू हो गई है। अमर उजाला ने 20 मार्च के अंक में स्कूल की पानी की समस्या को प्रमुखता से उठाया था।

स्कूल प्रबंधन के अनुसार स्कूल में पानी की आपूर्ति बहाल हो गई है। स्कूल में अब नियमित रूप से पानी आ रहा है। पानी की सप्लाई बहाल होने से विद्यार्थी और स्कूल प्रबंधन ने राहत की सांस ली है। घरेच स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों ने बताया कि पानी न होने से स्कूल में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। विद्यार्थियों को पानी के लिए घर से ही बोतलें लानी पड़ रही थीं। पानी खत्म होने पर बच्चे साथ ही कुछ दूरी पर लोगों के घर से पानी भर रहे थे। इसके साथ ही स्कूल में एमडीएम के लिए भी पानी कर्मचारियों को ढोकर लाना पड़ रहा था। इस कारण बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल में वर्तमान में करीब 55 से ज्यादा छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। फरवरी में नया सत्र शुरू होने के बाद से ही स्कूल में पानी की किल्लत थी। स्कूल के शिक्षक अनिल शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को जल शक्ति विभाग की टीम ने स्कूल का दौरा किया। स्कूल में पानी अब नियमित रूप से आ रहा है। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने बताया कि विद्यालय में पानी की आपूर्ति बहाल हो गई है। तीन दिन से विद्यालय में नियमित रूप से पानी आ रहा है। स्कूल में पानी न होने से विद्यार्थियों और स्कूल प्रबंधन को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। अब पानी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। उन्होंने विभाग का पानी की सप्लाई बहाल करने पर आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें