फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुमारवीं में मकान की दीवार गिरी, बाप और बेटे की दबने से मौत

Wed, 22 Nov 2017 09:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, घुमारवीं/कुठेड़ा (बिलासपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं उपमंडल के मल्यावर में मकान की दीवार गिराते समय मंगलवार सुबह मलबे में दबकर बाप-बेटे की मौत हो गई। पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में सोनू राम पुत्र अमीर चंद निवासी गांव गामा, जिला मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश और उसके दस साल के बेटे आकाश की मौत हुई है। 
विज्ञापन



इसकी पुष्टि एसपी बिलासपुर अंजुम आरा ने की है। देववंती अपने पति सोनू राम के साथ यहां रोजी-रोटी की तलाश में आई थी। घुमारवीं के मल्यावर में पुराने मकान को गिराने का काम कर रहे थे। मंगलवार सुबह अचानक दीवार गिर गई। 

देववंती, सोनू राम और उनका 10 वर्षीय बेटा आकाश इसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने मौके पर बचाव और राहत कार्य शुरू किया और मलबे में दबे तीनों लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी की हालत गंभीर

इसके बाद उन्हें उपचार के लिए घुमारवीं अस्पताल लाया गया। जहां बाप और बेटे को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि सोनू राम की पत्नी देववंती की हालत गंभीर बनी हुई है। वह अब भी जिंदगी और मौत से लड़ाई लड़ रही है। 

महिला का उपचार अब जिला अस्पताल बिलासपुर में चल रहा है। उधर, सूचना मिलते ही पुलिस दल भी मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। वहीं हादसे की सूचना उक्त लोगों के रिश्तेदारों को भी दे दी गई है। 

उधर, एसपी अंजुम आरा ने बताया कि हादसे में पिता-पुत्र की मौत हुई है। एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। उसका उपचार चल रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर शव कब्जे में ले लिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें