फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: इंतजार खत्म, आइस रिंक में आज सुबह आठ बजे उतरेंगे स्केटर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्कड़ बाजार स्थित आइस स्केटिंग रिंक में बर्फ जमने के बाद करवाया ट्रायल सफल, सुबह 8 बजे से शुरू कर सकेंगे स्केटिंग
विज्ञापन

रिंक में इस साल मार्शल टीटो हॉकी मैच करवाने की भी तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के लक्कड़ बाजार स्थित आइस स्केटिंग रिंक में स्केटिंग प्रेमियों का इंतजार खत्म हो गया है। रिंक में बर्फ की पहली परत जम गई है। इस सीजन का पहला ट्रायल बुधवार को हुआ जो सफल रहा।


क्लब के सदस्यों ने रिंक में स्केटिंग की और मैदान की स्थिति को जांचा। इस दौरान साथ ही कुछ युवाओं ने भी स्केटिंग की। अब वीरवार से रिंक में नियमित रूप से सुबह के सत्र शुरू (स्केटिंग शुरू होगी) कर दिए जाएंगे। सुबह 8 से 10 बजे तक युवा स्केटिंग कर सकते हैं। मौसम का साथ न मिलने की वजह से आइस स्केटिंग के सत्र बीते साल कम हुए हैं, इस बार आइस स्केटिंग के ज्यादा सत्र होने की उम्मीद है। ठंड के बावजूद रिंक पर स्केटिंग का रोमांच देखने लायक होता है। स्थानीय परिवार, बच्चों और देशभर से आए पर्यटकों ने बर्फ पर हंसी-ठिठोली के बीच स्केटिंग का आनंद ले सकेंगे।
विज्ञापन


शिमला आइस स्केटिंग क्लब के महासचिव रजत मल्होत्रा ने बताया कि बुधवार को सुबह आइस स्केटिंग का पहला ट्रायल सफल रहा। अब वीरवार से स्केटिंग के सत्र को शुरू करने की तैयारी है। जनवरी माह में जिमखाना भी आयोजित किया जाएगा जिसमें बच्चों की दौड़ फिगर स्केटिंग, मार्शल टीटो हॉकी के मैच सहित अन्य गतिविधियां होंगी। आने वाले दिनों में अच्छी परत जमने के बाद शाम के सत्र भी शुरू हो जाएंगे।

संयुक्त सचिव पंकज प्रभाकर ने बताया कि यह ट्रायल रविवार को आयोजित किया जाना था लेकिन बादल आने की वजह से बर्फ की परत पिघल गई थी। 25 नवंबर से रिंक में बर्फ जमाने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। रात के समय प्रत्येक घंटे बाद मैदान में नियमित रूप से पानी का छिड़काव किया जा रहा था।
विज्ञापन


इस वर्ष सात दिन पहले शुरू हो रहे सत्र
बीते वर्ष 10 दिसंबर को आइस स्केटिंग रिंक में स्केटिंग का पहला सत्र हुआ था। इस वर्ष ठंड ज्यादा होने से सात दिन पहले से ही सत्र शुरू हो गए हैं। स्केटिंग करने का समय सुबह 8 से 10 बजे तक रहेगा। इस बार बीते वर्ष के मुकाबले ज्यादा सत्र होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें