शिमला। मां श्यामला वेलफेयर सोसायटी की ओर से बुधवार को सेवा भारती और लोक कल्याण समिति को आईजीएमसी अस्पताल में मरीजों के लिए दो व्हील चेयर दान की गई। मां श्यामला वेलफेयर सोसायटी की अध्यक्ष कुसुम सदरेट ने बताया कि सोसायटी द्वारा समय-समय पर इस तरह की गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। इसमें नियमित रूप से कालीबाड़ी मंदिर में भंडारे का आयोजन, पौधरोपण, सफाई अभियान, अस्पताल में मरीजों को फलों का वितरण, टीवी के मरीजों को पोषण युक्त अहार देना, नशा मुक्ति अभियान सर्दियों में जरूरतमंद व्यक्तियों को कंबल का वितरण और समाज में जागरूकता अभियान सहित अन्य सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। इस अवसर पर आईजीएमसी के डिप्टी एमएस डॉ. प्रवीण भाटिया, सेवा भारती की अध्यक्ष डॉक्टर गंगा, लोक कल्याण समिति के राजेश सरस्वती, वेलफेयर सोसायटी के महासचिव सुनील धर, उपाध्यक्ष अनीता चानना, पिंकी गोयल और माधवी मौजूद रहीं। संवाद