फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कुलपति ने किया पुस्तकालय और छात्रावासों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश
विज्ञापन

नए पर्दे और एग्जास्ट फैन लगाने के दिए आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने केंद्रीय पुस्तकालय और छात्रावासों में जाकर आम छात्रों की समस्याओं को जाना। रात साढ़े दस से साढ़े ग्यारह बजे तक विवि के 24 घंटे खुला रहने वाले पुस्तकालय के सेक्शन में पहुंच कर कुलपति ने छात्रों की दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने इस दौरे के बाद विवि के अधिशासी अभियंता को पुस्तकालय में पीने के पानी सहित हर तरह की सुविधा सुनिश्चित करवाने को कहा। 24 घंटे वाले सेक्शन में नए पर्दे लगाने, एग्जास्ट फैन लगवाने और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। कुलपति ने इसके बाद गर्ल्स और बॉयज छात्रावासों का निरीक्षण किया। कुलपति ने बॉयज छात्रावास में जाकर छात्रों के साथ बैठ कर दोपहर का भोजन भी किया। उन्होंने मुख्य छात्रपाल प्रो. आरएल जिंटा और सभी छात्रपालों को निर्देश दिए कि छात्रावासों में परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए रोज जांच करें। मुख्य सुरक्षा अधिकारी डीएसपी जीडी शर्मा को छात्रावासों और परिसर की सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने को कहा। वहीं चीफ वार्डन प्रो. आर एल जिंटा, अतिरिक्त चीफ वार्डन डाॅ. दीपाली धौल, शमशेर सिंह राठौर ने कुलपति को पुष्प गुच्छ देकर उनको कुलपति का पदभार संभालने पर बधाई दी। उन्होंने विद्योतमा छात्रावास में चौकीदार की तैनाती, श्री खंड छात्रावास का मरम्म्त कार्य पूरा करने, नए छात्रावासों के निर्माण के लिए भूमि का चयन करने और निर्माण कार्य के लिए बजट उपलब्ध करवाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें