फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी का सैलानियों ने जमकर उठाया लुत्फ

विज्ञापन
शिमला के रिज मैदान पर रविवार को बर्फबारी के दौरान मस्ती करते सैलानी।संवाद - फोटो : SHIMLA CITY
विज्ञापन
शिमला। शिमला में हुई भारी बर्फबारी का सैलानियों ने जमकर लुत्फ उठाया। कड़कड़ाती ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में सैलानी बर्फ में अठखेलियां करने के लिए रिज मैदान और माल रोड पर पहुंचे। यहां सैलानियों ने खूब फोटोग्राफी की। लाइव वीडियो शूट कर अपने परिचितों के साथ साझा किए।
विज्ञापन

अधिकतर सैलानी बिना मास्क ही रिज पर पहुंचे। शारीरिक दूरी के नियम का भी पालन नहीं किया गया। रिज मैदान, स्कैंडल प्वाइंट, शेरे पंजाब चौक, रोटरी टैरिस पर सैलानियों ने नाच-गाकर बर्फबारी का आनंद लिया। बहुत से सैलानी घुड़सवारी करते भी दिखे। शाम के समय ठंड बढ़ने पर सैलानी होटलों के कमरों में दुबक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें