फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: रेल सेवा ठप होने से पर्यटन कारोबार की रफ्तार थमी

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटन कारोबारी सांसद के समक्ष उठाएंगे मामला, होटल संचालकों और टैक्सी ऑपरेटरों की बढ़ीं मुश्किलें
विज्ञापन

बंगाली पर्यटकों की बुकिंग भी हुई है प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। कालका-शिमला रेल ट्रैक बंद होने से पर्यटन कारोबार प्रभावित होने लगा है। इससे होटल संचालकों, ट्रैवल एजेंटों और टैक्सी ऑपरेटरों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
हिमाचल टूर एंड ट्रैवल एसोसिएशन ने रेल सेवा बहाल करने का मामला शिमला के सांसद सुरेश कश्यप के समक्ष उठाने का निर्णय लिया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष रितेश शर्मा ने शनिवार को शिमला में आयोजित प्रेसवार्ता में सांसद से मांग की कि वह रेल सेवा की बहाली का मामला केंद्र सरकार के समक्ष उठाएं, ताकि पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों की रोजी-रोटी पर पड़ रहे असर को कम किया जा सके। रितेश शर्मा ने कहा कि कालका-शिमला रेल ट्रैक के जरिये रोजाना एक हजार से अधिक पर्यटक आवाजाही करते हैं। लेकिन 29 अगस्त से रेल सेवा बंद होने के कारण पर्यटन कारोबारियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंगाली पर्यटकों के सीजन की बुकिंग प्रभावित होने के बाद अब दिवाली, गुजराती पर्यटकों और दिसंबर में शुरू होने वाले विंटर सीजन को लेकर भी कारोबारियों की चिंता बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते रेल ट्रैक की मरम्मत कर सेवा बहाल नहीं की गई, तो कारोबारियों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। कई लोगों के लिए बैंक की किस्तें चुकाना भी मुश्किल हो रहा है। एसोसिएशन ने केंद्र सरकार, प्रदेश सरकार और रेलवे से रेल ट्रैक की मरम्मत का काम जल्द पूरा कर सेवा बहाल करने की मांग की है। इससे पर्यटकों को सुविधा मिलने के साथ ही पर्यटन कारोबार को हो रहे नुकसान को कम करने में मदद मिल सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें