फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली: रैली ऑफ हिमालय का रोमांच शुरू, 100 प्रतिभागी दुर्गम राहों पर करेंगे रफ्तार और कौशल का प्रदर्शन

Thu, 09 Oct 2025 05:40 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पतलीकूहल(कुल्लू)।

सार

चार दिवसीय रैली 12 अक्तूबर तक चलेगी, जिसे हिमालयन एक्सट्रीम मोटरस्पोर्ट की ओर से आयोजित किया जा रहा है। 
विज्ञापन
रैली ऑफ हिमालय का रोमांच शुरू - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मनाली के 15 मील स्थित देवलोक में गुरुवार को चार दिवसीय रैली ऑफ हिमालय का आगाज हो गया है।   यह चार दिवसीय रैली 12 अक्तूबर तक चलेगी, जिसे हिमालयन एक्सट्रीम मोटरस्पोर्ट की ओर से आयोजित किया जा रहा है। इस दाैरान घाटियां इंजनों की गड़गड़ाहट से गूंजेंगी। इस साहसिक प्रतियोगिता में 30 कार चालक और 70 बाइकर्स हिमालय की दुर्गम राहों पर रफ्तार और कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन


 मनाली के विधायक वनेश्वर गौड़ ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 10 अक्तूबर को रैली मनाली से लाहौल जाएगी और जिस्पा पहुंचेगी, जहां प्रतिभागी विश्राम करेंगे। 11 को रैली की अगली दौड़ जिस्पा से शिंकुला दर्रा तक होगी और शाम को रैली वापस जिस्पा आएगी। अंतिम दिन 12 अक्तूबर को रैली जिस्पा से बाथल होते हुए फिर मनाली के देवलोक पहुंचेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें