फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: बिना सूचना गुरु जी छुट्टी पर, बंद रहा क्वारा स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
भाई दूज पर ब्योलिया के शिक्षक की लगाई थी ड्यूटी
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने अध्यापकों को जारी किया कारण बताओ नोटिस

प्रताप सिंह की
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। भाई दूज पर बिना बताए छुट्टी करने पर शिक्षा विभाग ने ब्योलिया स्कूल के एक अध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाई दूज पर महिला कर्मचारियों के लिए अवकाश घोषित किया था लेकिन पुरुष शिक्षकों का ड्यूटी पर रहना अनिवार्य था।
विज्ञापन

क्वारा स्कूल में सभी शिक्षक महिलाएं हैं इसलिए ब्योलिया स्कूल से पुरुष शिक्षक को क्वारा स्कूल ड्यूटी के लिए भेजा था लेकिन वह ड्यूटी पर नहीं पहुंचे और न ही किसी को सूचना दी। स्कूल में कोई शिक्षक उपस्थित नहीं होने के कारण छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हुई और स्कूल बंद रहा। यह मामला 23 अक्तूबर का है। इस गंभीर घटना के बाद उपनिदेशक ने शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में उन्हें दो दिन के भीतर अपना पक्ष स्पष्ट करने को कहा है कि उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों नहीं की जानी चाहिए। यदि समय पर जवाब नहीं दिया तो उनके खिलाफ एकतरफा कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा कई शिक्षक ऐसे भी हैं जिन्होंने बिना पूर्व अनुमति के छुट्टी ली और ड्यूटी से अनुपस्थित रहे। शिक्षा विभाग ने चेतावनी दी है कि भविष्य में ऐसे मामलों पर कोई नरमी नहीं बरती जाएगी। शिक्षा निदेशक निशा भलूनी ने बताया कि छात्र हित सर्वोपरि हैं और स्कूल संचालन में अनुशासन बनाए रखना सभी शिक्षकों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। शिक्षक केवल पढ़ाई ही नहीं करवाते बल्कि ड्यूटी पर समय पर उपस्थित रहना भी उनका कर्तव्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें