भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल से संबंधित भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का कार्यकाल बढ़ने के बाद अब प्रदेश कार्यसमिति तय करेगी कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का कार्यकाल कब तक रहेगा। हिमाचल भाजपा नेता इस संबंध में बैठक की तारीख बाद में तय करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि जिस प्रकार से राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पूरे राष्ट्र का नेतृत्व किया है, वह उत्तम है। उनके नेतृत्व में भाजपा एक मजबूत राजनीतिक संगठन बना है। अगले साल 2024 में प्रधानमंत्री मोदी तीसरी बार देश की जनता से जनमत मांगेंगे। इससे पहले 2023 में नौ राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। कश्यप ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के नेतृत्व में भाजपा ने 120 चुनाव लड़े। इनमें से 73 में भाजपा ने जीत हासिल की है।
कार्यकाल बढ़ने से राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा को दी प्रदेश भाजपा ने दी शुभकामनाएं
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का कार्यकाल बढ़ने पर प्रदेश के भाजपा नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार, महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, राकेश जम्वाल, त्रिलोक कपूर, संगठन महामंत्री पवन राणा, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, सतपाल सत्ती, पार्टी के सभी उपाध्यक्षों, सचिव, प्रवक्ता, मीडिया एवं सह मीडिया प्रभारियों, जिला अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों ने जगत प्रकाश नड्डा को बधाई दीं।