फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री जीएस बाली की रीढ़ की हड्डी में फ्रेक्चर, डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज

Sat, 19 May 2018 10:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा जिले से कांग्रेस के कद्दावर नेता एवं पूर्व मंत्री जीएस बाली की रीढ़ की हड्डी (टेल-बोन) में फ्रेक्चर आ गया है। चोट की गंभीरता को देखते हुए विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। बाली 3 दिन तक फोर्टिस अस्पताल में भर्ती रहे।
विज्ञापन


अब उनका घर पर ही डॉक्टर इलाज कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि बाली रोजाना की तरह सुबह का व्यायाम कर रहे थे। इसी दौरान गलत मूव की वजह से उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रेक्चर हो गया।

बाली के फीजियोथैरेपिस्ट के मुताबिक उन्हें पूरा आराम करने के लिए आगाह किया गया था, लेकिन आराम करने के बजाय वह लगातार ज्यादा काम करते रहे। इससे स्थिति खराब हो गई। डॉक्टरों का कहना है कि जीएस बाली को स्वस्थ होने में अभी एक से डेढ़ महीने का समय लगेगा।
विज्ञापन


पीसीसी अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू, विप्लव ठाकुर, पूर्व एमएलए सुरेंद्र काकू, पीजीआई चंडीगढ़ के पूर्व डायरेक्टर पद्मश्री डॉक्टर योगेश चावला सहित कई नेताओं ने उनसे फोर्टिस कांगड़ा में मुलाकात की और हालचाल जाना।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें