फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से फंसी स्कूली बस, एक दर्जन बच्चों को आई चोटें

Sat, 19 May 2018 08:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन

पालमपुर के ब्रहमठेड़ू (आरठ) के पास एक स्कूली बस तेल खत्म होने के बाद अनियंत्रित होकर पेड़ से अटक गई। इससे बड़ा हादसा टल गया। बस में करीब एक दर्जन बच्चे थे जो मामूली रूप से घायल हुए हैं। बस पेड़ से नहीं फंसती, तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।

विज्ञापन


इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार खड़ौठ के एक निजी स्कूल की बस सुबह बच्चों को घर से स्कूल ला रही थी। ब्रहमठेड़ू के पास स्कूल बस पेड़ में जा फंसी। जब बस चढ़ाई पर थी तो बस में डीजल खत्म हो गया।

इससे बस अनियंत्रित होकर पीछे की ओर लुढ़कने लगी। इसी बीच बस पेड़ से अटक गई और हादसा टल गया। करीब एक दर्जन बच्चों को मामूली रूप से चोटें आई हैं। उन्हें पालमपुर अस्पताल लाया गया। हादसे का पता चलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


बच्चों के अभिभावक भी मौके पर पहुंच गए। सिविल अस्पताल के एमएस डा.ॅ विनय महाजन ने बताया कि अस्पताल में करीब 12 बच्चे आए थे। इनको मामूली चोटें आई थीं। उनका इलाज कर घर भेज दिया गया। उधर, डीएसपी विकास धीमान ने कहा कि पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें