फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कथा में बताया द्वादश ज्योतिर्लिंगों का महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। गंज बाजार स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में आयोजित शिव महापुराण कथा का शनिवार को समापन हुआ। कथा के दसवें दिन द्वादश ज्योतिर्लिंगों की महिमा का वर्णन किया। दोपहर 2 बजे से शुरू हुई कथा में कथावाचक अमित कृष्ण शास्त्री महाराज ने बताया कि भगवान शिव ने अपने भक्तों के कल्याण के लिए भारत के विभिन्न पवित्र स्थलों पर ज्योतिर्लिंग स्वरूप में प्रकट होकर मानवता को आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्ति का संदेश दिया।
विज्ञापन


उन्होंने सोमनाथ, मल्लिकार्जुन, महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, केदारनाथ, भीमाशंकर, काशी विश्वनाथ, त्र्यंबकेश्वर, वैद्यनाथ, नागेश्वर, रामेश्वरम और घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंगों की महिमा बताते हुए कहा कि इनका स्मरण और दर्शन भक्तों के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, आध्यात्मिक शांति और मोक्ष के मार्ग को प्रशस्त करता है। कथावाचक ने बताया कि शिव महापुराण केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं है, बल्कि यह जीवन को सत्य, सेवा, करुणा, संयम और भक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने वाला दिव्य संदेश है। भगवान शिव अपने भक्तों के निष्कपट प्रेम और श्रद्धा से शीघ्र प्रसन्न होते हैं। कथा के समापन अवसर पर सनातन धर्म सभा के प्रधान अजय सूद ने अमित कृष्ण शास्त्री महाराज को शॉल और टोपी भेंट कर सम्मानित किया। वहीं, महासचिव धर्मपाल पुरी ने सभा की ओर से स्मृति चिह्न प्रदान किया। इस अवसर पर प्रचार मंत्री सुमन पाल दत्ता, गोपाल कृष्ण डोरा सहित अन्य सदस्य मुख्य रूप से मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें