फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: इस जंगल में होगी गदर-2 फिल्म की शूटिंग, यूनिट ने तैयार किया सेट

Thu, 09 Dec 2021 09:07 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नगरी (कांगड़ा)

सार

उपमंडल पालमपुर की वादियों में इन दिनों गदर-2 फिल्म की शूटिंग चल रही है, सनी देओल, अभिनेत्री अमीषा पटेल पर कई दृश्य फिल्माए जा चुके हैं। शुक्रवार को अभिनेत्री अमीषा पटेल पर दृश्य फिल्माए जाने हैं। जंगल में फिल्म की शूटिंग के लिए फिल्म यूनिट सेट तैयार कर रही है।
विज्ञापन
जंगल में गदर-2 फिल्म की शूटिंग के लिए तैयार हो रहा सेट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गदर-2 फिल्म की शूटिंग अब हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में गोपालपुर के घुमारत जंगल में होगी। जंगल में फिल्म की शूटिंग के लिए फिल्म यूनिट सेट तैयार कर रही है। शुक्रवार को अभिनेत्री अमीषा पटेल पर दृश्य फिल्माए जाने हैं। गुरुवार को फिल्म की शूटिंग के लिए कोई शेड्यूल नहीं था। उपमंडल पालमपुर की वादियों में इन दिनों गदर-2 फिल्म की शूटिंग चल रही है, सनी देओल, अभिनेत्री अमीषा पटेल पर कई दृश्य फिल्माए जा चुके हैं।

विज्ञापन


फिल्म में क्षेत्र के करीब 50 युवा सेना की वर्दी में नजर आएंगे। हालांकि शूटिंग के दौरान प्रशंसकों को अपने चहेते कलाकारों से रूबरू होने का मौका नहीं मिला है, लेकिन फिल्म में सनी देओल के बेटे का रोल कर रहे उत्कर्ष शर्मा से भवारना के एक नौनिहाल अर्नव ने मुलाकात की है। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में धर्मशाला के समीप धौलाधार की वादियों में भी शूटिंग हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें