फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: स्कूलों में परीक्षाओं का दौर खत्म, 31 दिसंबर को निकलेगा परिणाम

Mon, 27 Dec 2021 04:43 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

असेसमेंट परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर वार्षिक ग्रेडिंग तैयार की जाएगी। 31 दिसंबर को इन स्कूलों में परिणाम घोषित होंगे। फरवरी 2022 से शीतकालीन स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र शुरू होगा। प्रदेश के सभी शीतकालीन सरकारी और स्कूल शिक्षा बोर्ड संबद्ध निजी स्कूलों में इन परीक्षाओं को लिया गया।
 
विज्ञापन
परीक्षाएं(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में सोमवार को नॉन बोर्ड कक्षाओं की परीक्षाओं का दौर समाप्त हो गया है। 31 दिसंबर को इनका परीक्षा परिणाम निकलेगा। शीतकालीन स्कूलों में पहली, दूसरी, चौथी, छठी और सातवीं कक्षा की परीक्षाएं हुईं। एक जनवरी से 12 फरवरी तक इन स्कूलों में अब सर्दियों की छुट्टियां रहेंगी। छठी और सातवीं कक्षा की सोमवार को आखिरी परीक्षा हुई।

विज्ञापन


शीतकालीन जिलों में पहली-दूसरी, चौथी और छठी-सातवीं के विद्यार्थियों की स्कूलों में परीक्षाएं 17 दिसंबर से शुरू हुई थी। इन कक्षाओं में विद्यार्थी फेल नहीं होंगे। असेसमेंट परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर वार्षिक ग्रेडिंग तैयार की जाएगी। 31 दिसंबर को इन स्कूलों में परिणाम घोषित होंगे। फरवरी 2022 से शीतकालीन स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र शुरू होगा। प्रदेश के सभी शीतकालीन सरकारी और स्कूल शिक्षा बोर्ड संबद्ध निजी स्कूलों में इन परीक्षाओं को लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें