फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कुफरी से चायल तक चौड़ी होगी सड़क, नववर्ष से शुरू होगा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
खास खबर...
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने शुरू की टेंडर प्रक्रिया, 51.78 करोड़ से होगा 25 किलोमीटर लंबी सड़क चौड़ी करने का काम

अभी कई जगह संकरी है सड़क, लगता है जाम
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी से सटी पर्यटन नगरी कुफरी और चायल के बीच का सफर अब आसान होगा। पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण माने जाने वाली कुफरी-चायल सड़क को लोक निर्माण विभाग नए साल से चौड़ा करने जा रहा है। 25 किलोमीटर लंबी यह सड़क 51.78 करोड़ रुपये से चौड़ी की जाएगी।

लोक निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। केंद्र सरकार से मिले बजट के बाद इस सड़क को चौड़ा किया जा रहा है। हरी भरी वादियों के बीच से गुजरने वाली इस सड़क के चौड़ा होने से स्थानीय लोगों के साथ हजारों सैलानियों को भी बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी। अभी यह सड़क कई स्थानों पर संकरी है। इस साल भारी बारिश के कारण हुए नुकसान के कारण सड़क कई जगह से टूट गई है। हालांकि अभी इस पर वाहनों की आवाजाही ज्यादा नहीं है लेकिन इसके चौड़ा होने से शिमला और चायल के बीच कम समय में सफर पूरा हो सकेगा। विभाग ने इस सड़क पर कई स्थान चिह्नित किए हैं जहां निर्माण कार्य कर सड़क को चौड़ा किया जा सकता है। इन स्थानों पर लोक निर्माण विभाग नए डंगे लगाएगा। कई स्थानों पर हिल कटिंग भी की जाएगी। लोक निर्माण विभाग के कसुम्पटी डिवीजन के अधिशासी अभियंता नवीन कौंडल ने कहा कि सड़क चौड़ा करने का काम जल्द शुरू होगा। इसके लिए टेंडर आमंत्रित कर दिए हैं।
विज्ञापन




दो पर्यटन नगरी को जोड़ती है यह सड़क
जिला शिमला के कुफरी, चीनीबंगला पर्यटन क्षेत्रों को यह सड़क सोलन जिला के चायल पर्यटन क्षेत्र से जोड़ती है। कुफरी आने वाले ज्यादातर सैलानी इसी सड़क से वाया चायल होकर वापस लौटते हैं। सड़क चौड़ी होने से इस सड़क पर आवाजाही बढ़ेगी। इससे सैलानी कुफरी से वाया शिमला वापस लौटने की बजाय चायल होते हुए रवाना होंगे।
विज्ञापन


भरे जा रहे हैं सड़कों के गड्ढे
कसुम्पटी डिवीजन के लिए तहत सड़कों के पैचवर्क का काम भी शुरू हो गया है। लोक निर्माण विभाग के अनुसार इस सीजन में सिर्फ सड़कों के गड्ढे भरे जा रहे हैं। शिमला जुन्गा साधूपुल सड़क के अलावा शिमला चायल और शिमला कुफरी चायल सड़क के गड्ढे भरे जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें