फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: तिरंगे की शान में आज सजेगा रिज मैदान परेड से लेकर नाटी तक दिखेगा देशप्रेम

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर रिज पर होगा जिला स्तरीय समारोह, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर करेंगे परेड का निरीक्षण
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थी मचाएंगे धमाल

सुबह 11:00 बजे शुरू होगा आजादी का समारोह
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के ऐतिहासिक रिज मैदान पर शनिवार को जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया जाएगा। सुबह 11:00 बजे से शुरू होने वाले इस समारोह में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर मुख्य अतिथि होंगे।
सुबह 11:02 बजे राष्ट्रीय गीत के बाद ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके बाद राष्ट्रगान होगा। सुबह 11:10 बजे मुख्य अतिथि रोहित ठाकुर रिज मैदान पर होने वाली परेड का निरीक्षण करेंगे। हिमाचल पुलिस की पुरुष और महिला जवानों की टुकड़ियों, होमगार्ड की पुरुष और महिला जवानों की टुकड़ियों, यातायात पुलिस, एनसीसी बॉयज और गर्ल्स, एनएसएस बॉयज और गर्ल्स तथा भारत स्काउट एवं गाइड के छात्र-छात्राओं की टुकड़ियां मार्च पास्ट करेंगी। प्रदेश पुलिस बैंड और प्रदेश गृह रक्षक बैंड भी प्रस्तुति देंगे। शिक्षा मंत्री सुबह 11:25 बजे लोगों को संबोधित करेंगे। इस दौरान देश की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों की वीर गाथाओं को याद किया जाएगा।
विज्ञापन


सुबह 11:55 बजे से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें राजकीय कन्या महाविद्यालय की छात्राओं की ओर से किन्नौरी नृत्य, राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय कोटशेरा के विद्यार्थियों की ओर से हिमाचली नाटी पेश की जाएगी। नृत्य कला केंद्र शोघी-सोलन की ओर से गिद्दा, डाइट शामलाघाट की ओर से नाटी नृत्य, संभोता तिब्बतन विद्यालय छोटा शिमला के छात्रों की ओर से याक नृत्य और जवाहरलाल नेहरू राजकीय फाइन आर्ट महाविद्यालय शिमला की ओर से देशभक्ति आधारित गायन एवं नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन



सम्मानित किए जाएंगे उत्कृष्ट कर्मीसमारोह के अंत में मुख्य अतिथि रोहित ठाकुर जिले के उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित करेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रगान के साथ होगा। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर शुक्रवार को सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं। दिन के समय पुलिस जवानों और युवाओं ने मार्च पास्ट का अभ्यास किया। समारोह के दौरान रिज मैदान पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे। रिज और मालरोड के अलावा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। कुछ दिन पहले शहर को मिले धमकी भरे ईमेल को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट पर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें