फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: चित्र में दिखाया शरीर और आत्मा के बीच का संबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
गेयटी में चल रही है चित्रकला प्रदर्शनी
विज्ञापन


तीन कलाकारों के 150 चित्र किए हैं प्रदर्शित
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के गेयटी थियेटर के ललित कला हॉल में चल रही चित्रकला प्रदर्शनी में आध्यात्मिक यात्रा दर्शाने वाला चित्र लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। प्रदर्शनी में तीन कलाकारों के 150 चित्र प्रदर्शित किए गए हैं।
विज्ञापन


यह चित्र द सोल्स एनर्जी मर्जिंग विद इनफिनाइट यूनिवर्स चित्रकार अंकिता ने बनाया है। इसमें उन्होंने ऑयल रंगों के माध्यम से एक चमकती उर्जा और पंखों के माध्यम से आध्यात्मिक स्वतंत्रता, सुरक्षा, शरीर और दिव्य आत्मा के बीच के संबंध को दर्शाया है। चित्र में पृष्ठभूमि में ग्रहों और कॉस्मिक तत्वों का चित्रण मानव ऊर्जा तथा ब्रह्मांड के बीच के सामंजस्य को दिखा रहा है। कलाकार अंकिता ने बताया कि उन्होंने यह चित्र ऑयल रंगों के माध्यम से एक हफ्ते में बनाकर तैयार किया है। इसमें विशेष तौर पर व्यक्ति की आध्यात्मिक यात्रा को दर्शाया है। यह चित्र हमें अनुभव करवाता है कि हम प्रकृति से अलग नहीं हैं बल्कि कॉस्मिक चक्र का एक हिस्सा हैं। प्रदर्शनी में अंकिता सहित सोनम पाल्मो और मोहिल के चित्र भी प्रदर्शित किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें