फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एसएमसी शिक्षकों के दस्तावेजों की सत्यापन प्रक्रिया भी आरंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले दिन 53 शिक्षकों के दस्तावेज जांचे
विज्ञापन

कला, शास्त्री और पीटीआई शिक्षकों के दस्तावेज आज जांचे जाएंगे

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जिला के उप शिक्षा निदेशक (प्रारंभिक शिक्षा) कार्यालय शिमला में शुक्रवार से एलडीआर परीक्षा पास करने वाले एसएमसी शिक्षकों की दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया शुरू हो गई है। शिक्षा उपनिदेशालय में शुक्रवार को भाषा अध्यापकों के दस्तावेजों के सत्यापन की प्रकिया की गई।

विभाग के अनुसार शुक्रवार को शिक्षा उपनिदेशालय में एलडीआर परीक्षा पास करने वाले अध्यापकों के दस्तावेजों की वेरिफिकेशन प्रक्रिया चली हुई है। शुक्रवार को 53 भाषा अध्यापकों के दस्तावेजों की जांच की गई। इसके बाद यह आज भी जारी रहेगी। आज कला, शास्त्री और पीटीआई की आयोजित की जाएगी। उपनिदेशक स्तर पर जांच के बाद आगामी सभी शिक्षकों का डाटा स्कूल निदेशालय के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि विभाग ने एलडीआर परीक्षा पास करने वाले शिक्षकों के दस्तावेजों के सत्यापन के लिए प्रत्येक जिले में एक कमेटी गठित की है। इसमें कमेटी में उपनिदेशक को अध्यक्ष बनाया है। इसके अलावा सेक्शन ऑफिसर, सहायक निदेशक, डिप्टी डीईओ या फिर प्रिंसिपल स्तर के अधिकारी शामिल किए हैं। समिति सभी अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच संबंधित आरएंडपी नियमों के अनुसार कर रहे हैं। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद सभी चयनित अभ्यर्थियों की सूची और उनके सत्यापित दस्तावेजों का एक सेट का प्रारूप निदेशालय को भेजना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग के डीडीईओ केआर भंडारी बताया कि विभाग के निर्देशों के अनुसार अध्यापकों के दस्तावेजों के सत्यापन प्रक्रिया चली हुई है। 53 भाषा अध्यापकों की सत्यापन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और शनिवार को कला, शास्त्री और पीटीआई के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें