शिमला। रोटरी क्लब शिमला के सौजन्य से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रोटरी क्लॉथ बैंक में दान किए कपड़ों के बनाए थैले जवाहरलाल नेहरू राजकीय ललित कला महाविद्यालय के विद्यार्थियों को वितरित किए गए। रोटरी क्लब शिमला के अध्यक्ष करण बंबा ने बताया कि क्लब द्वारा चलाए जा रहे क्लॉथ बैंक प्रोजेक्ट के तहत प्राप्त कपड़ों कपड़ों के बचे हुए हिस्सों का उपयोग कर उपयोगी वस्तुएं तैयार की जा रही हैं। इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ समाज में पुनर्चक्रण (रीसाइक्लिंग) की भावना को भी बढ़ावा मिल रहा है। संवाद