मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गुरुवार को साफ किया कि पूर्व में रही वीरभद्र और धूमल सरकारों ने भी तो वेतन-भत्ते बढ़ाए हैं। पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल के विधायकों के भत्ते बढ़ाने को लेकर दिए बयान पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से सवाल पूछा गया तो उन्होंने हंसकर चुटकी लेते कहा-आजकल सब हमारा मार्गदर्शन कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें:
यात्रा भत्ता बढ़ाना गलत है तो लिखकर दें विधायक, पुनर्विचार करेगी सरकार : सीएम
मैं इसका अभिनंदन करता हूं। मैं इस सारे संदर्भ में पहले ही स्पष्ट कर चुका हूं कि हमने ही ऐसा नहीं किया। सरकार चाहे वीरभद्र सिंह की रही हो, चाहे प्रेम कुमार धूमल की रही हो, समय-समय पर चुने हुए प्रतिनिधियों की ओर से इस प्रकार की बात आती रही है। हमने तो कुछ भी नहीं किया। हमने तो कहा है कि भत्ता जो विधायकों को यात्रा का मिलता है।
यह भी पढ़ें:
सीएम जयराम ने अध्यापकों को पढ़ाया समय पर आने का पाठ, कही ये बड़ी बात
ये केवल तभी मिलेगा, जब वे यात्रा पर जाएंगे। बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा था कि विधायक स्वयं अपने वेतन-भत्ते तय करेंगे तो आलोचना स्वाभाविक है। खासकर ऐसे वक्त में जब आर्थिक संकट से चुनौतियां खड़ी हो रही हों। ऐसे में भत्ते बढ़ाने से परहेज किया जाता तो बेहतर होता।