फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: नियमितीकरण होते ही दैनिक भोगियों के पद होंगे समाप्त, कार्मिक विभाग ने जारी की अधिसूचना

Thu, 07 Dec 2023 07:14 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

विभिन्न विभागों में दैनिक भोगी आधार पर नियुक्त कर्मियों का नियमितीकरण होते ही दैनिक भोगियों के पद समाप्त हो जाएंगे। 
विज्ञापन
हिमाचल सरकार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के विभिन्न विभागों में दैनिक भोगी आधार पर नियुक्त कर्मियों का नियमितीकरण होते ही दैनिक भोगियों के पद समाप्त हो जाएंगे। 31 मार्च 2024 को चार वर्ष की सेवा पूरी करने वाले दैनिक भोगी नियमित होंगे। नियमित करने के लिए एक वर्ष में 240 दिनों की लगातार सेवाएं देना अनिवार्य रहेगा। गुरुवार को कार्मिक विभाग की ओर से इस बाबत अधिसूचना जारी की गई है।

विज्ञापन


कार्मिक विभाग ने प्रदेश के सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों और जिला उपायुक्ताें व मंडलायुक्तों को जारी पत्र में स्पष्ट किया है कि उपलब्ध रिक्त पदों पर ही नियमितीकरण किया जाएगा। नया कोई भी पद सृजित नहीं किया जाएगा।

भर्ती एवं पदोन्नति नियमों के अनुसार नियमित होने वाले दैनिक भोगी को न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता पूरी करनी होगी। किन्नौर, स्पीति और भरमौर में 180 दिन और लाहौल व पांगी में सेवाएं देने के लिए 160 दिनों की लगातार सेवा अनिवार्य होगी। नियमितीकरण के बाद कर्मियों को प्रदेश में कहीं भी स्थानांतरित किया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें