फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू: सरवरी के नेहरू पार्क में शहीद स्मारक के लिए जगह चिह्नित, प्रदर्शन के बाद हरकत में आया प्रशासन

Fri, 06 Aug 2021 11:29 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू

सार

प्रशासन शहीद बालकृष्ण को सम्मान न देने को लेकर हो रहे विरोध को शांत करने की कोशिश में लगा हुआ है। नौ अगस्त को एसडीएम की अध्यक्षता में बैठक बुलाई गई है। खराहल घाटी के जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों के साथ प्रशासन विभिन्न विषयों पर चर्चा करेगा।
विज्ञापन
शहीद बालकृष्ण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला मुख्यालय स्थित नेहरू पार्क में शहीदों को सम्मान देने के लिए शहीद स्मारक बनाया जाएगा। जिला प्रशासन ने जगह भी चिह्नित कर ली है। इसके लिए तेजी से प्रक्रिया शुरू हो गई है। बुधवार को कुल्लू में खराहल घाटी के जनप्रतिनिधियों, शहीद के परिजनों के धरना-प्रदर्शन के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया है।

विज्ञापन


जो स्थान शहीद स्मारक के लिए चिह्नित किया गया है, वह जगह नगर परिषद कुल्लू की है। नगर परिषद को जिला प्रशासन ने पत्र लिखा है। इसमें नेहरू पार्क में शहीद स्मारक बनाने के लिए एनओसी मांगी गई है। एनओसी मिलते ही शहीद पार्क का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। 

कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिलों के 19 जवान दुश्मनों से लोहा लेते हुए शहीद हुए हैं। इन्हें सम्मान देने के लिए कई बार शहीद स्मारक बनाने की मांग उठाई गई। एक साल से शहीद बालकृष्ण के परिजन भी गुहार लगाते रहे। आखिर में उन्हें भी लोगों के साथ सड़कों पर उतरना पड़ा। 
विज्ञापन


प्रशासन शहीद बालकृष्ण को सम्मान न देने को लेकर हो रहे विरोध को शांत करने की कोशिश में लगा हुआ है। नौ अगस्त को एसडीएम की अध्यक्षता में बैठक बुलाई गई है। खराहल घाटी के जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों के साथ प्रशासन विभिन्न विषयों पर चर्चा करेगा।

उधर, उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा कि प्रशासन ने कुल्लू में शहीद स्मारक बनाने के लिए जगह चिह्नित कर ली है। नगर परिषद से एनओसी मिलने का इंतजार है। इसके बाद शहीद स्मारक का निर्माण किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें