फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: जिले के 16 हजार बुजुर्गाें की पेंशन पर छाया संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
ई-केवाईसी न करवाने से दिक्कत
विज्ञापन

जिले में 88 हजार हैं पेंशनर, 15 नवंबर तक होनी थी ई-केवाईसी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिला शिमला के 16 हजार बुजुर्गों की वृद्धावस्था पेंशन पर संकट मंडरा गया है। ई-केवाईसी न करवाने के कारण इन्हें इस माह पेंशन मिलेगी या नहीं, इस पर सरकार फैसला लेगी। जिला कल्याण विभाग ने केवाईसी पूरी कर चुके लोगों की सूची सरकार को भेज दी है।

बुजुर्गाें को सरकार की ओर से पिछले तीन महीने की पेंशन जारी होनी है। जिला शिमला में 88 हजार से ज्यादा बुजुर्ग लोग वृद्धावस्था पेंशन ले रहे हैं। इन सभी को इस बार ई केवाईसी करवाने के निर्देश दिए थे। बुजुर्गाें की सुविधा के लिए जिला प्रशासन ने इस काम का जिम्मा आंगनबाड़ी केंद्रों को सौंपा था। 15 नवंबर तक सभी लोगों को अपने नजदीकी केंद्रों पर जाकर ई केवाईसी करवाने को कहा गया था लेकिन करीब 16 हजार लोग ई केवाईसी करवाने नहीं पहुंचे। इनके बारे में आंगनबाड़ी केंद्रों से भी जानकारी जुटाई गई है। कई बुजुर्ग शिमला से बाहर हैं। इसलिए इनकी ई केवाईसी नहीं हो पाई है। कई लोग ऐसे हैं जो सूचना के बावजूद ई केवाईसी करवाने नहीं पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कल्याण विभाग के अनुसार जिन लोगों ने ई केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर ली है, उनकी सूची सरकार को भेज दी है। साथ ही ऐसे लोगों की सूची भी भेजी है जिन्होंने ई केवाईसी नहीं करवाई। अब इन्हें पेंशन देनी है या नहीं, इस पर सरकार फैसला लेगी। ई-केवाईसी न करवाने पर पेंशन अटक सकती है। जिला कल्याण अधिकारी कपिल शर्मा ने बताया कि करीब 16 हजार पेंशनर ऐसे हैं जिन्होंने अंतिम तारीख तक ई केवाईसी नहीं करवाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें