शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला ने इंटर कॉलेज खो-खो चैंपियनशिप 2025-26 के कार्यक्रम में महत्वपूर्ण संशोधन किया है। पंडित संतराम राजकीय महाविद्यालय बैजनाथ के आग्रह पर विश्वविद्यालय ने प्रतियोगिता की अवधि में एक दिन की कमी करते हुए नई तिथियां निर्धारित कर दी हैं। अब यह प्रतियोगिता 9 और 10 दिसंबर को बैजनाथ कॉलेज में होंगी। विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा एवं युवा कार्यक्रम के निदेशक प्रो. संजय शर्मा ने इस बारे निर्देश जारी किए हैं। पहले प्रतियोगिता तीन दिन दिसंबर तक प्रस्तावित थी लेकिन कॉलेज प्रशासन के समय-संबंधी आग्रह के बाद इसमें परिवर्तन किया है। संवाद