हिमाचल प्रदेश शिमलाजिले के ग्रामीण इलाकों को जोड़ने वाली सड़कें अब चौड़ी की जाएंगी। इससे गांवों से शहर की राह आसान होगी। नाबार्ड और पीएमजीएसवाई के तहत जिले की कई सड़कों के चौड़ीकरण की योजना को मंजूरी मिल गई है। मार्च से इनका काम शुरू हो जाएगा। जिले के धरेच से फागू तक की 14 किलोमीटर सड़क को अब डबललेन में बदला जाएगा। इससे सड़क किनारे बस दर्जनों गांवों के हजारों लोगों को फायदा होगा। नाबार्ड ने इस सड़क को डबललेन करने के 15 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। मंजरी मिलते के बाद अब लोक निर्माण विभाग के कसुम्पटी मंडल ने इसकी टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। मार्च से इसका काम शुरू करने की तैयारी है। अभी यह सड़क काफी संकरी है। अब इस साल इसे डबललेन में बदल दिया जाएगा।