फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: प्रदेश में 1.69 प्रतिशत हुई 18 से 19 साल के वोटरों की संख्या

Sat, 11 Jan 2025 01:38 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश में 18 और 19 वर्ष आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या कुल मतदाताओं की 1.69 फीसदी पहुंच गई है। पिछली तिमाही में 18 और 19 वर्ष आयु वर्ग के 33609 युवा वोटर मतदाता सूचियों में जोड़े गए हैं। 
विज्ञापन
मतदाता(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में 18 और 19 वर्ष आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या कुल मतदाताओं की 1.69 फीसदी पहुंच गई है। पिछली तिमाही में 18 और 19 वर्ष आयु वर्ग के 33609 युवा वोटर मतदाता सूचियों में जोड़े गए हैं। पहली बार महिला वोटरों की संख्या भी 28 लाख के पास पहुंच गई है।

विज्ञापन


प्रदेश में पहले 18 और 19 वर्ष आयु वर्ग के वोटर की संख्या कुल मतदाताओं की संख्या की 1.27 फीसदी थी। मतदाता सूचियों में नए वोटरों का पंजीकरण बढ़ाने के लिए निर्वाचन विभाग द्वारा युवाओं को मतदाता सूची में शिामिल करने के लिए विशेष अभियान के तहत प्रदेश के 407 सरकारी निजी महाविद्यालयों और आईटीआई संस्थानों में विशेष सहायता बूथ स्थापित किए, जिनमें 13 और 26 नवंबर को 18 और 19 आयु वर्ग के मतदाताओं के पंजीकरण के लिए फार्म-6 भरवाए गए।

बूथ लेबल अधिकारियों को युवा वोटर की सहायता करने के निर्देश दिए गए। इतना ही नहीं एसएमएस कैंपेन के माध्यम से शिक्षण संस्थानों से इस आयु वर्ग के छात्रों के मोबाइल नंबरों की जानकारी प्राप्त कर मैसेज भेज कर युवाओं से मतदाता सूचियों में नाम दर्ज करवाने की अपील की गई।

प्रदेश में पहली बार 18 और 19 वर्ष आयु वर्ग के पंजीकृत वोटरों की संख्या कुल वोटरों की 1.67 फीसदी पहुंच गई है। महिला मतदाताओं का आंकड़ा भी 28 लाख के पार हो गया है। 18 और 19 वर्ष आयु वर्ग के वोटरों का पंजीकरण करने के लिए एसएमएस कैंपन सहित अन्य प्रयास किए गए हैं। - नंदिता गुप्ता, मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हिमाचल प्रदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें