फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शहर में नगर निगम लगाएगा स्वागत गेट, रिज-मालरोड पर किया पैचवर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
संभावित रूटों से हटाई जाएंगे लटकते तार
विज्ञापन

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर साफ-सफाई पुख्ता करने के निर्देश

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित शिमला दौरे को लेकर नगर निगम ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। नगर निगम शहर में स्वागत गेट लगाएगा। इसके लिए राष्ट्रपति के संभावित रूटों पर साफ सफाई करने, होर्डिंग और लटकती तारें हटाने के दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


राष्ट्रपति 30 अप्रैल को शिमला के आरट्रैक के दौरे पर आ सकती हैं। इसके लिए जिला प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम साफ-सफाई के अलावा स्वागत गेट लगाने जैसे काम करेगा। नगर निगम ने वीरवार को शहर के मालरोड और रिज मैदान पर पैचवर्क का काम भी पूरा कर दिया है। एजी चौक से लेकर संजौली तक सड़कों पर पड़े गड्ढे भरे हैं। शहर में बाकी सड़कों का काम नगर निगम अब दो मई के बाद ही शुरू करेगा। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। इससे पहले लोक निर्माण विभाग ने भी संजौली से छराबड़ा तक की सड़क पर पैचवर्क कर लिया है। नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त डॉ. भुवन शर्मा ने कहा कि नगर निगम स्वागत गेट लगाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें