फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: विजिलेंस ने सचिवालय की टीम को धोया, 82 रनों से जीती ट्रॉफी

विज्ञापन
विजिलेंस की टीम ने जीती अंतर विभागीय कि्रकेट प्रतियोगिता ।
विज्ञापन
बल्लेबाज रवि ने 24 गेंदों में बनाए 72 रन, 8 छक्के और छह चौके लगाए
विज्ञापन

विजिलेंस ने 15 ओवर में बनाए 186 रन
सचिवालय की टीम 104 रनों पर हो गई ढेर

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के भराड़ी खेल मैदान में चल रही एंटी चिट्टा अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता में सचिवालय टीम को हराकर विजिलेंस की टीम चैंपियन बनी। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में विजिलेंस की टीम ने 15 ओवरों में 186 रनों का लक्ष्य विरोधी टीम को दिया।

सचिवालय की टीम इस लक्ष्य को हासिल करने में असफल रही। सचिवालय की टीम 14 ओवर में 104 ही रन बना पाई। विजिलेंस की टीम ने प्रतियोगिता को 82 रनों ने जीत लिया। विजिलेंस की तरफ से बल्लेबाज रवि ने धुआंधार पारी खेलते हुए 12 गेंदों में 50 बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 24 गेंदों में 72 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 8 छक्के और 6 चौके लगाए। रवि की धमाकेदार पारी के दम पर विजिलेंस की टीम ने सचिवालय को 186 रनों का बड़ा लक्ष्य दिया और मैच को एकतरफा जीत कर प्रतियोगिता में चैंपियन बनी। सचिवालय की तरफ से बल्लेबाज मनीष कटारिया ने कुछ हद तक पारी को संभालने की कोशिश की।
विज्ञापन

उन्होंने 14 गेंदों में 27 रन बनाए लेकिन वह भी विजिलेंस के स्ट्राइक गेंदबाज दिनेश के शिकार बने। फाइनल मुकाबले में विजिलेंस की टीम की तरफ से दिनेश ने 3 ओवरों में महज 15 रन देकर 4 विकेट झटके। पंकज ने 3 ओवरों में 15 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा विजिलेंस की टीम के कप्तान संदीप चौहान ने सचिवालय की टीम का अंतिम विकेट लेकर जीत दिलाई। फाइनल मैच में विजिलेंस की टीम ने शानदार गेंदबाजी और बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। विजिलेंस की टीम के खिलाड़ी रवि को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

आयोजक कमेटी के सदस्य मनु शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में वीरवार को एक सेमीफाइनल और एक फाइनल का मुकाबला खेला गया। दोनों ही मुकाबलों में रोमांच देखने को मिला। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट में विभिन्न विभागों की 16 टीमों ने भाग लिया। इसमें विजेता को 51 हजार रुपये और ट्रॉफी, उपविजेता को 25 हजार रुपये और ट्रॉफी पुरस्कार के रूप में दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें