फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण करने गई टीम पर खनन माफिया ने किया पथराव, जान बचाकर भागे कर्मचारी

Fri, 22 Nov 2019 06:09 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
अवैध खनन भलाण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के कुल्लू जिले के सैंज घाटी की भलाण पंचायत में निरीक्षण करने गई टीम पर खनन माफिया ने पथराव कर दिया। इससे टीम बाल-बाल बच गई और कर्मचारियों को जान बचाकर भागना पड़ा। भुंतर थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। दल-बल के साथ मौके पर पहुंची पुलिस टीम को पत्थर तोड़ने की विस्फोटक सामग्री मिली है।

विज्ञापन


मौके पर देखा खनन तो माफिया ने पहाड़ को खोदकर काफी गहरी टनल बना दी थी। कुल्लू जिले के नदी-नालों से रेत, बजरी और पत्थर निकालने का काम जारी है। सैंज घाटी की भलाण पंचायत के राक्सगाड स्थित हुरख में शुक्रवार को खनन और वन विभाग की संयुक्त टीम निरीक्षण के लिए गई थी। भनक खनन माफिया को इसकी भनक लगी उन्होंने टीम पर पथराव शुरू कर दिया।

ऐसे में टीम को जान बचाकर भागना पड़ा। इस दौरान एक व्यक्ति ने कर्मचारियों से फोन पर गालीगलौज की और जान से मारने की भी धमकी दी है। टीम में शामिल कर्मचारियों ने ने इसकी सूचना फोन पर पुलिस अधीक्षक कुल्लू को दी। उन्होंने नजदीकी पुलिस चौकी सैंज से दल-बल के साथ कर्मचारियों को मौके पर भेजा। पुलिस ने भुंतर थाना में आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उधर, पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिले में नशे की तस्करी और अवैध खनन को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें