फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों की आवाजाही के लिए इस दिन से बंद होगी रोहतांग टनल, बढ़ेंगी लोगों की मुश्किलें

Fri, 22 Nov 2019 05:35 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला,केलांग/रोहतांग (लाहौल-स्पीति)
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बर्फबारी के बीच राहत बनी रोहतांग टनल से वाहनों की आवाजाही एक बार फिर बंद हो सकती है। 25 नवंबर से टनल के भीतर कंक्रीट डालने का काम शुरू होगा। इससे करीब तीन महीने तक वाहनों की आवाजाही पर रोक लग जाएगी। क्वालिटी कंक्रीट बिछाने को टनल के भीतर बड़ी मशीनें तैनात की जाएंगी। इस कारण वाहनों की आवाजाही संभव नहीं है। टनल से होकर एंबुलेंस की आवाजाही भी रुक जाएगी। इससे लाहौल से रेफर मरीजों को घाटी से बाहर निकालने में दिक्कतें होंगी। 

विज्ञापन


लाहौल-स्पीति प्रशासन के आग्रह पर बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (बीआरओ) ने 17 नवंबर से टनल से होकर एचआरटीसी बस की आवाजाही को मंजूरी दी थी, लेकिन एक सप्ताह बाद ही लाहौल-स्पीति और मनाली प्रशासन को 25 नवंबर के बाद टनल से वाहनों की आवाजाही बंद करने की सूचना दी है।  इधर, करीब 200 से अधिक लोगों ने मनाली जाने के लिए केलांग के उपायुक्त और एसडीएम उदयपुर कार्यालय में आवेदन किया है। अब टनल से वाहनों की आवाजाही रोकने की खबर मिलते ही लोगों में हड़कंप मच गया है। 

उपायुक्त लाहौल-स्पीति केके सरोच ने बताया कि बीआरओ रोहतांग टनल परियोजना के मुख्य अभियंता ने उन्हें फोन पर इसकी जानकारी दी है। बताया कि बस के जरिये लाहौल से मनाली जाने वाले कई यात्रियों के आवेदन अभी पेंडिंग हैं। वहीं, बीआरओ के सूत्रों का दावा है कि टनल में कंक्रीट का काम शुरू होने से करीब तीन महीने तक रोहतांग टनल होकर वाहनों की आवाजाही संभव नहीं होगी। ऐसे में रोहतांग दर्रा पूरी तरह बंद रहेगा। हेलीकॉप्टर उड़ानों को लेकर प्रशासन और सरकार पर दबाव बढ़ जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें