हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की नियुक्ति हुई है।
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग की संस्तुति के बाद राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने भी 15 सितंबर 2022 को इस संबंध में नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।
हिमाचल प्रदेश राज्य कर्मचारी चयन आयोग में गैर हिमाचलियों की भर्ती का मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह मामला हरियाणा के तीन लोगों की नियुक्ति से संबंधित है। हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की नियुक्ति हुई है। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग की संस्तुति के बाद राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने भी 15 सितंबर 2022 को इस संबंध में नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।
इनमें हरियाणा के जिला जींद के गांव धर्मगढ़, हरियाणा के जिला कैथल के गांव जखोली और हरियाणा के जिला पंचकूला के गांव शमटू निवासी की पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एमएचडब्ल्यू) के रूप में नियुक्ति की गई है। शिमला ग्रामीण से कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने इस पर भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि रिवाज बदलेंगे, बिल्कुल बदलेंगे। भाजपा सरकार में जो गैर हिमाचलियों को नौकरियां बांटी जा रही हैं, इस रिवाज को जरूर बदलेंगे। वहीं, सचिव जितेंद्र कंवर ने कहा कि यह 2017 की भर्ती है। नए नियम 2019 के बाद लागू हो रहे हैं। तीन लोगों की भर्ती का यह मामला अदालत में था। निपटारा होने के बाद नियुक्ति की संस्तुति की गई है।