फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: मनाली-लद्दाख मार्ग छोटे वाहनों के लिए बहाल, इस बार दो माह पहले ही खुल गया रास्ता

Tue, 03 Mar 2026 05:00 AM IST
Krishan Singh अशोक राणा, संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल स्पीति)।

सार

 खास बात यह है कि आमतौर पर मई माह में खुलने वाला यह मार्ग इस वर्ष करीब दो माह पहले मार्च की शुरुआत में ही खोल दिया गया है। 
विज्ञापन
मनाली-लद्दाख मार्ग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मनाली-लद्दाख सड़क 46 दिन बाद छोटे वाहनों के लिए बहाल हो गई है। खास बात यह है कि आमतौर पर मई माह में खुलने वाला यह मार्ग इस वर्ष करीब दो माह पहले मार्च की शुरुआत में ही खोल दिया गया है। इससे पर्यटन सीजन को समय से पहले रफ्तार मिलने की उम्मीद है। यह मार्ग 16,500 फीट ऊंचे शिंकुला टॉप से होकर बहाल किया गया है। अब पर्यटक शिंकुला टॉप होते हुए जांस्कर, कारगिल और नीमू के रास्ते लद्दाख तक पहुंच सकेंगे। बारालाचा दर्रे के बजाय इस वैकल्पिक मार्ग से आवाजाही संभव हुई है। बीते 14 जनवरी को भारी बर्फबारी के चलते शिंकुला टॉप छोटे वाहनों के लिए बंद कर दिया गया था। हालांकि, फोर बाई फोर वाहनों के लिए मार्ग पहले ही खोल दिया गया था। अब जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सभी प्रकार के छोटे वाहनों के लिए विधिवत अधिसूचना जारी कर दी है। मार्ग बहाल होने से लाहौल घाटी से लेकर लद्दाख तक पर्यटन कारोबारियों में उत्साह है। होटल, होम-स्टे और टैक्सी संचालकों को समय से पहले पर्यटकों की आमद बढ़ने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक जा सकेंगे वाहन
उपायुक्त किरण भड़ाना ने बताया कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वाहनों की आवाजाही सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक ही निर्धारित की गई है। प्रशासन ने यात्रियों को मौसम की ताजा जानकारी लेकर ही सफर करने की सलाह दी है। पर्यटकों की सुरक्षा के मद्देनजर दारचा में पुलिस बल की तैनाती भी की गई है। प्रशासन ने साफ किया है कि खराब मौसम की स्थिति में आवाजाही अस्थायी रूप से रोकी भी जा सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें