फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: पानी और पार्किंग के मुद्दों पर गरमाएगा आज सदन

विज्ञापन
विज्ञापन
दोपहर ढाई बजे शुरू होगा एमसी की बैठक
विज्ञापन

कम्यूनिटी सेंटर और पीएचसी शुरू न होने का भी उठेगा मुद्दा
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। नगर निगम की मंगलवार को होने वाली बैठक में पानी की समस्या के अलावा पार्किंग, पशुओं के लिए जगह, शहर में कम्यूनिटी सेंटर और पीएचसी शुरू न होने को लेकर तीखी बहस हो सकती है।
विज्ञापन


पार्षदों ने बैठक में कई अहम सवाल लगाए हैं। कई ऐसे सवाल भी हैं, जिनका आगामी सदन में जवाब देने की बात कही गई है। ऐसे में अगर यह जवाब पार्षदों को नहीं मिलते हैं तो कांग्रेस शासित नगर निगम के पार्षदों के अलावा भाजपा के पार्षद भी घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। नगर निगम का सदन दोपहर ढाई बजे शुरू होगा। बचत भवन में चलने वाले इस सदन की अध्यक्षता महापौर सुरेंद्र चौहान और उप महापौर उमा कौशल करेगी। ऐसे में सदन में होने वाली इस बैठक में पशुओं के संरक्षण को लेकर स्थान मुहैया करवाने पर चर्चा होगी। इसके अलावा भाजपा के पार्षदों ने कम्युनिटी सेंटर की कमी और पीएचसी के शुरू न होने को लेकर भी सदन में चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें